फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime in mandi

द्रंग में रिहायशी मकान राख

Thu, 14 Jan 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पधर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पधर Updated Thu, 14 Jan 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
crime in mandi

पधर के द्रंग गांव में एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सहायता में जुट गई। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन


आग की घटना गुरुवार दोपहर बाद पधर स्थित द्रंग थाना के समीप टोकरी द्रंग गांव में करीब पौने तीन बजे घटी। स्लेटनुमा मकान में आग की तेज लपटें इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पल भर में सब राख हो गया। घटना के दौरान मकान मालिक भूरी सिंह समीप के गांव में मजदूरी का काम कर रहा था, वहीं परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में अपने रिश्तेदार के यहां लोहड़ी का उत्सव मना रहे थे।
विज्ञापन


आग की घटना से घर के भीतर रखा सारा सामान, नकदी, आभूषण, खाद्य सामग्री सहित सब रिहायशी सामान जलकर राख हो गया। जिला मुख्यालय से अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे, मगर उनके सफल प्रयासों के बावजूद कुछ न बच सका। घटना के बाद भूरी सिंह, पत्नी मीना देवी, पुत्री संजना, अंजली और पुत्र तरूण राख के ढेरों में अपने कीमती सामान और किताबों को खंगालते रहे मगर उनके हाथ कुछ न लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय कानूनगो धर्म चंद और ग्रामीण राजस्व अधिकारी सतीश चंद भाटिया ने प्रभावित परिवार के नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। खराब मौसम के चलते प्रभावित परिवार के सदस्यों को ग्रामीणों ने अपने यहां शरण दी है। पुलिस प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग लगने का कारण शॉट सर्किट हो सकता है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed