{"_id":"2f339d0f939f566d0803e8b7e98a33ed","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लीपर ले जाता मालवाहक वाहन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लीपर ले जाता मालवाहक वाहन पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पांगणा
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग के जाछ बैरियर के पास सोमवार रात्रि को नाके के दौरान विभागीय टीम ने एक मालवाहक वाहन अवैध स्लीपर ले जाते हुए पकड़ा। टीम ने मालवाहक वाहन समेत अवैध लकड़ी खेप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाछ बैरियर के समीप नाके के दौरान सोमवार रात्रि को वन परिक्षेत्र अधिकारी मणी चंद की अगुवाई में वन रक्षक हरी सिंह, उत्तम चंद, चेत राम, तनुज, तारा चंद, प्रेम सागर वन कर्मी कमल देव और धर्मदास ने नाका लगाया हुआ था। गुप्त सुचना के आधार पर जाछ बैरियर के समीप विभागीय टीम ने 6 फुट के 6 नग स्लीपर को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन को पकड़ा।
विज्ञापन
वाहन चालक की पहचान देवकी नंदन निवासी भंगरोटु के रूप में हुई है। गाड़ी और देवदार के स्लीपरों को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर चालक को पुलिस चौकी निहरी के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि चालक इस खेप को टिपरा छतरी की तरफ से सुंदर नगर धनोटू ले जा रहा था। वन परिक्षेत्र अधिकारी मणी चंद ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। उधर, पुलिस चौकी निहरी के मुख्य आरक्षी धर्मचंद ने कहा कि मामले जांच चल रही है।
विज्ञापन