फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crackes in houses due to blasting

फोरलेन की ब्लास्टिंग से तीन गांवों के मकानों में आईं दरारें

Sat, 19 Nov 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
crackes in houses due to blasting
मंडी के औट में आईं घरों में दरारें। संवाद - फोटो : Mandi
नगवाई (मंडी)। मंडी से आगे चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के निर्माण पर तीन गांवों के लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कटिंग और ब्लास्टिंग के कारण ग्राम पंचायत औट के तीन गांवों के करीब डेढ़ दर्जन मकानों में दरारें आने से खतरे की जद में आ गए हैं। इनमें तीस परिवार गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव थलौट, नगारनी, फागु में विभिन्न स्थानों पर जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आने लगी हैं। जमीन धंस रही है। करीब डेढ़ दर्जन घरों में दरारें आ गई हैं। इससे इन गांवों के लोग खौफजदा हैं और उन्होंने प्रशासन को सूचना देकर समस्या को हल करने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि इन गांवों में कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। साथ ही जमीन में भी 3 इंच से लेकर एक फीट तक दरारें आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को समय रहते सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसकी शिकायत प्रभावितों ने प्रशासन से की है। शिकायत पर प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को सौंपी रिपोर्ट
कानूनगो प्रकाश चंद ने कहा कि शिकायत पर प्रशासन ने प्रभावित गांवों का मौके पर निरीक्षण किया है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर प्रशासन उठाए कदम
जिला परिषद सदस्य रीता ठाकुर ने बताया कि इस गांव को भारी खतरा उत्पन्न हो चुका है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed