फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cowshed burnt in Ladbhadol's Khaddar

लडभड़ोल के खद्दर में जली गोशाला

Thu, 14 Apr 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
cowshed burnt in Ladbhadol's Khaddar
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के खद्दर में एक गोशाला बुधवार रात जलकर राख हो गई। प्रभावित जगदीश कुमार का परिवार दिल्ली में शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन

गोशाला में धुआं उठते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अंदर बंधी गाय को सुरक्षित निकाला। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
ग्राम पंचायत खद्दर के उपप्रधान विजय कुमार ने आग लगने की पुष्टि की। बीडीसी सदस्य विजय कुमार ने बताया कि गांववासियों की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। गोशाला में रखी घास और लकड़ी भी जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के इंचार्ज शेर सिंह सकलानी ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मचारी खद्दर रवाना हुए। देर रात दमकल कर्मियों ने गोशाला में लगी आग पर काबू पा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed