{"_id":"672f507010a5fa37c40edb21","slug":"cowshed-ashes-in-tarapur-of-tikru-panchayat-mandi-news-c-90-1-mnd1001-139797-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टिकरू पंचायत के तारापुर में गोशाला राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टिकरू पंचायत के तारापुर में गोशाला राख
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की टिकरू पंचायत के तारापुर गांव में शुक्रवार रात गोशाला जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों की सूझबूझ से दो मकान आग की चपेट में आने से बच गए। ग्रामीण विजय कुमार, तारा चंद, कमल कुमार, देवी सिंह, इंद्र सिंह, मोहर सिंह ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इससे साथ लगते दो मकान आग की चपेट में आने से बच गए। टिकरू पंचायत के उपप्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि गांव में आग की घटना के बाद करीब सात बजे दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। बावजूद दमकल विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंच पाई। 12 किलोमीटर का सफर तय करने में दमकल वाहन को एक घंटे का समय लग गया। इस कारण प्रभावित परिवार को दो लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
दमकल केंद्र के प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि आग की जैसे ही सूचना मिली, फायर टेंडर के साथ रवाना हो गए। तारापुर गांव में पहुंचने से 500 मीटर पहले ही दमकल वाहन के पहिए थम गए। यहां से बड़े वाहन को आगे ले जाने के लिए सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं थी। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की है। संवाद