{"_id":"5819e4c54f1c1bae31436ca0","slug":"cow-shed-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चवाख में गौशाला जली, दो लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चवाख में गौशाला जली, दो लाख की संपत्ति राख
मंडी
Updated Wed, 02 Nov 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुनाग (मंडी)। जंजैहली घाटी में देर शाम चवाख गांव में अचानक चार कमरों की गौशाला में आग लग गई। आग से दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की सुविधा न होने से लाखों की संपत्ति आंखों के सामने राख हो गई। जंजैहली में फायर पोस्ट खोला जाना प्रस्तावित है। लेकिन, अभी तक फायर पोस्ट कागजों में ही दफन है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात तारा चंद की गौशाला में आग लग गई। आग लगने के चंद मिनटों में ही गौशाला राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से गौशाला में बंधे पशुओं को बचाया जा सका। पानी की कमी और फायर ब्रिगेड की सुविधा न होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। आग से गौशाला के चार कमरे, घास तथा इमारती लकड़ी जल गई। प्रभावित परिवार के अनुसार लगभग दो लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
प्रधान आहिल्या देवी ने कहा कि जंजैहली उपमंडल के तहत कोई भी फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं है। जंजैहली में फायर पोस्ट खोला जाना प्रस्तावित है। लेकिन, इस दिशा में सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। जिससे फायर पोस्ट अभी कागजों में ही बंद है। प्रधान आहिल्या देवी, उपप्रधान नवीन कौंडल, स्थानीय निवासी ललित, कांशी राम, धनी राम, तारा चंद और कमल किशोर सहित पूरे सराज क्षेत्र के लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द जंजैहली में अग्निशमन केंद्र खोला जाए, ताकि आग लगने पर संपत्ति को जलने से बचाया जा सके।
विज्ञापन