फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Covid test facility will be available at Seri platform of Mandi

सेरी मंच पर शहरवासियों को मिलेगी कोविड जांच की सुविधा

Mon, 17 Jan 2022 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Covid test facility will be available at Seri platform of Mandi
मंडी में बुजुर्ग महिला को बुस्टर डोज लगाती स्वास्थ्य महिला कर्मचारी संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। शहर के बीचोंबीच सेरी मंच पर कोविड जांच का काउंटर मंगलवार या बुधवार को शुरू हो सकता है। सोमवार को अस्थाई शेड निर्माण का बचा काम निपटाया गया। अब यह काउंटर शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 17 जनवरी को सेरी मंच पर अस्थायी शेड में नहीं भरे जा रहे कोविड सैंपल खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके चलते सोमवार को प्रशासन हरकत में आ गया है। इस शेड पर कोविड जांच की सुविधा देने का प्रबंध किया जा रहा है। शेड के अंदर स्टाफ को बैठने के लिए डेस्क बनाने और बिजली समेत कुछ दूसरा काम बचा था, इसे सोमवार को पूरा कर लिया गया। इस कार्य के पूरा होते ही यहां पर स्टाफ बैठाया जाएगा और कोविड टेस्टिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम राजीव कुमार ने कहा कि शहर के लोगों को शेड में टेस्टिंग की सुविधा शुरू की जा रही है। बता दें कि सेरी मंच पर इस शेड को बने डेढ़ महीना हो गया था। अभी तक इस सेंटर में टेस्ट सुविधा नहीं मिल रही थी। इसके चलते लोगों को जोनल अस्पताल में कोविड टेस्ट करवाने जाना पड़ा रहा है। लोगों को कोविड टेस्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालांकि प्रशासन ने दावा किया था कि जल्द ही सेरी मंच पर कोविड टेस्ट सुविधा मिलेगी और रिपोर्ट भी तुरंत दी जाएगी, सोमवार को प्रशासन ने शेड का शेष काम निपटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed