फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Counting of votes will be done in Jogindernagar, Mandi, Sundernagar today

जोगिंद्रनगर, मंडी, सुंदरनगर में आज होगी मतों की गिनती

Mon, 01 Nov 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done in Jogindernagar, Mandi, Sundernagar today
मंडी में मतगणना के लिए बनाया गया केंद्र आईटीआई मंडी। - फोटो : Mandi
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा का सवाल बने उपचुनाव में मंडी किसकी होगी, इसका फैसला मंगलवार को हो जाएगा। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के बाद प्रशासन ने मतगणना के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।
विज्ञापन

मंडी के जोगिंद्रनगर, मंडी और सुंदरनगर में मतों की गिनती की जाएगी। संसदीय क्षेत्र मंडी में आठ मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी और नौ बजे से रुझान आना शुरू हो जाएंगे। हर केंद्र पर सात टेबल होंगे और प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन

ईवीएम मशीनें सील करके कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमों में रखी गई हैं। मतगणना के दौरान पुख्ता इंतजाम करते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा तय की गई है। केंद्रीय सुरक्षा बल, राज्य आर्म्ड फोर्स तथा स्थानीय पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। सीसीटीवी के माध्यम से भी कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान केवल अधिकृत लोगों को ही मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति होगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में सीएम के अलावा छह बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह के परिवार समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
उधर, निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने कहा कि 2 नवंबर को मतगणना के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। संपूर्ण 17 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के उपरांत सभी ईवीएम मशीनें सील करके कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमों में रखी गई हैं।
....
यहां होगी वोटों की गिनती
मंडी : मंडी जिले में तीन स्थानों पर मतगणना की जाएगी। आईटीआई मंडी में पोस्टल बैलेट और बल्ह विधानसभा क्षेत्र, वल्लभ राजकीय पीजी कॉलेज मंडी के नए भवन में विधानसभा क्षेत्र सदर एवं सराज के मतों की गिनती की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र करसोग, सुंदरनगर, नाचन और सरकाघाट के वोटों की गिनती जवाहरलाल इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में होगी। राजीव गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज जोगिंद्रनगर में द्रंग और जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती की जाएगी।
चंबा/लाहौल स्पीति : राजकीय बहुतकनीकी संस्थान चंबा स्थित सरोल में भरमौर विधानसभा क्षेत्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग के परीक्षा हाल में विधानसभा क्षेत्र लाहौल-स्पीति की गिनती होगी।
कुल्लू/रामपुर/किन्नौर: राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में मनाली, कुल्लू, आनी तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र जबकि राजकीय महाविद्यालय रामपुर में रामपुर विधानसभा क्षेत्र तथा बचत भवन रिकांगपिओ में किन्नौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की जाएगी।

...
742360 वोटों की होगी गिनती
मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए 30 अक्तूबर को हुई वोटिंग में 57.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान सराज में 70.34 प्रतिशत जबकि सबसे कम सरकाघाट में 46.72 प्रतिशत रहा। कुल 742360 वोटों की गिनती होगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed