फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Counting of buildings completed in five wards of MC, number plates will be installed

Mandi News: एमसी के पांच वार्डों में भवनों की गणना पूरी, लगेंगी नंबर प्लेट

Sat, 08 Feb 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Counting of buildings completed in five wards of MC, number plates will be installed
मंडी। नगर निगम में चार साल के इंतजार के बाद भवनों में नंबर प्लेट लगेगी। पांच वार्डों के भवनों में जल्द ही नंबर प्लेट लगाई जाएगी। अन्य दस वार्डों के भवनों की अभी तक गणना नहीं हो सकी है। हाउस नंबर प्लेट की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सैंपल को भी पार्षदों ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्डों के भवनों में नगर परिषद के समय के हाउस नंबर ही चस्पां हैं। पंचायतों से छिटक कर नगर निगम का हिस्सा बने क्षेत्रों के भवनों में हाउस नंबर प्लेट नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

भवनों के सर्वे के लिए एजिसेक कंपनी को शहरी विकास विभाग ने अधिकृत किया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक सर्वे कार्य शुरू नहीं किया है। नगर निगम की ओर से अपने स्तर पर पांच वार्डों में भवनों की गणना का कार्य किया है। इन वार्डों में खलियार, पुरानी मंडी, पड्डल, नेला और रामनगर वार्ड शामिल हैं। इनमें एक दो वार्ड ऐसे भी हैं जिनके साथ नगर निगम बनने के दौरान किसी तरह का फेरबदल नहीं हुआ है। इस कारण नगर निगम के कर्मचारियों को भवनों के आंकड़े जुटाने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। खलियार वार्ड में 1180 भवन, पुरानी मंडी में करीब 600 भवन, पड्डल में 650, नेला में 1300 तथा रामनगर में करीब 650 भवन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
नगर निगम के पांच वार्डों में भवनों का आंकड़ा जुटा लिया गया है। इससे अब हाउस नंबर प्लेट लगाने में आसानी होगी। हाउस नंबर प्लेट के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द भवनों में हाउस नंबर प्लेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed