{"_id":"6a89a285dfa6bb738705f949","slug":"councilor-raises-objection-to-construction-of-sewerage-chamber-in-the-park-mandi-news-c-90-1-mnd1027-210147-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पार्क में सीवरेज चैंबर बनाने पर पार्षद ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पार्क में सीवरेज चैंबर बनाने पर पार्षद ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग
मंडी। नगर निगम मंडी के पैलेस कॉलोनी वार्ड में ब्राह्मण सभा के समीप पार्क में चल रहे सीवरेज लाइन के कार्य को हटाने की मांग स्थानीय पार्षद गुरदीप कौर ने उठाई है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
पार्षद ने कहा कि जल शक्ति विभाग यहां सीवरेज लाइन का कार्य कर रहा है। पूर्व में विभाग को पार्क के बीच स्थित सीवरेज चैंबर हटाकर लाइन को सीधे मुख्य लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर विभाग ने सहमति जताई थी। आरोप है कि अब विभाग अपने वादे से मुकरकर पार्क के बीच उसी पुराने चैंबर का पुनर्निर्माण कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में चैंबर ओवरफ्लो होने से पार्क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में चैंबर नहीं हटाया गया तो भविष्य में फिर ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है। पार्षद ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तत्काल सुधार करवाने और चैंबर को पार्क से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश देने की मांग की है।