फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Corporation bus catches fire in Maseran Galu

Mandi News: मसेरन गलू में निगम की बस में लगी आग

Mon, 20 Oct 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 20 Oct 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
Corporation bus catches fire in Maseran Galu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के मसेरन गलू के पास सरकाघाट डिपो की बस में अचानक आग लग गई। खचाखच भरी बस से सवारियों का मुश्किल से बाहर सुरक्षित निकाला। यह बस दोपहर ढाई बजे सरकाघाट से वाया मसेरन पिंगला रूट पर जाती है। रविवार को भी यह बस रूट पर जा रही थी लेकिन जैसे ही बस मसेरन गलू के पास पहुंची बस के अंदर से अचानक आग की चिंगारियां उठने लगीं। बस में बैठे यात्रियों ने चालक को आग की चिंगारियों के बारे में बताया। चालक ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए बस को किनारे खड़ा किया। इसके बाद बस में बैठे सभी यात्रियों को बस से बाहर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद चालक और परिचालक ने अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सरकाघाट के आरएम मेहर सिंह ने बताया कि बस नंबर 28ए 7511 के बैंरग शाट होने के कारण आग की चिंगारियां निकलीं थी। चालक और यात्रियों की सूझबूझ से हादसा टल गया है। बस की जांच की जा रही है। यात्रियों को ले जाने के लिए डिपो से अन्य बस भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed