फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Corona investigation will start again at Nerchowk Medical College Lab

नेरचौक मेडिकल कॉलेज लैब में फिर शुरू होगी कोरोना जांच

Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation will start again at Nerchowk Medical College Lab
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक की कोरोना सैंपल लैब दो दिन बाद वीरवार को फिर शुरू हो गई। लैब तकनीशियन के कोरोना संक्रमित आने से अस्पताल में कोरोना सैंपल जांच बंद हो गई थी। इसके चलते जिलेभर से लिए जाने वाले सैंपल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, पालमपुर या टांडा भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

लैब के सभी स्टाफ कर्मियों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज की लैब को शुरू कर दिया है। अभी मेडिकल कॉलेज नेरचौक में काफी स्टाफ क्वारंटीन चल रहा है। बहुत कम स्टाफ ही काम पर लौटा है, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते लैब में कम सैंपलिंग की जाएगी। वीरवार को 250 सैंपल जांच के लिए हमीरपुर और पालमपुर भेजे गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज नेरचौक के प्राचार्य डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया कि यहां दो दिनों तक लैब सुविधा बंद रहने के बाद वीरवार को स्टाफ के लौटने पर लैब में टेस्ट शुरू कर दिए हैं। स्टाफ कम होने की वजह से टेस्ट भी कम ही किए जाएंगे क्योंकि अधिकांश स्टाफ अभी क्वारंटीन हैं। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज लैब में शुक्रवार से सैंपल भेजे जाएंगे। वीरवार को 250 सैंपल पालमपुर और हमीरपुर भेज गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed