फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Corona Case

युवाओं की लापरवाही घर के बुजुर्गों पर भारी

Mon, 09 Nov 2020 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Corona Case
मंडी। जिला मंडी में युवाओं की लापरवाही घर के बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है। प्रशासन की जांच में यह सामने आया है कि ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं, जिनमें कोरोना से संक्रमित बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण उनके घर के युवाओं की लापरवाही से हुआ। जिला में कोरोना संक्रमित करीब 61 प्रतिशत मरीज 20 से 50 साल के बीच के हैं। अब तक कोरोना संक्रमण से जितनी भी मौतें हुई हैं, उनमें 60 साल की आयु से अधिक और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की संख्या सर्वाधिक है। डीसी मंडी ने इसका खुलासा सोमवार को कोविड बचाव की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण स्वस्थ व युवा वर्ग के लोगों की अपेक्षा पहले से बीमारी से ग्रसित अथवा बुजुर्गों को अधिक हानि पहुंचा रहा है। इसके दुखद परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इसलिए उनका ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है। जब भी बाहर निकलें तो मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें और घर पर भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना और 2 गज की दूरी जैसे सामान्य स्वास्थ्य उपायों को आदत में शामिल कर कोरोना संक्रमण से बचाव संभव है। बैठक में एएसपी आशीष शर्मा, डीआरओ राजीव सांख्यान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed