फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Coordination will make the organization and government stronger: Pratibha

तालमेल से संगठन, सरकार को बनाएंगे मजबूत : प्रतिभा

Fri, 21 Mar 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Coordination will make the organization and government stronger: Pratibha
सुंदरनगर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा ​सिंह व अन्य पद
सुंदरनगर (मंडी)। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को सुंदरनगर में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुनी।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में सुंदरनगर, करसोग, नाचन, सरकाघाट और धर्मपुर के कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल के लिए अपनी बात रखी। कुछ कार्यकर्ताओं ने सरकार में उनके काम न होने पर नाराजगी जताई। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे एकजुट रहने का आह्वान किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने को कहा।
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने कहा कि किसी को हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है। मंडी जिले में कांग्रेस पार्टी की हार पर मंथन करने के बाद उन्होंने सबक लेते हुए पार्टी की एकता और कार्यकर्ताओं को मान सम्मान के साथ युवाओं को संगठन में ताकत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए महिला कांग्रेस संगठन में उनकी भागीदारी को भी और जवाबदेह बनाएंगे। दौरे में मंडी जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों का फीडबैक मिल चुका है। पार्टी में सभी जुझारू नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में गुटबाजी को मिलकर खत्म करना है।

सभी को गिले-शिकवे खत्म करने हैं। संगठन और सरकार में समन्वय बना हुआ है और किसी भी तरह की नाराजगी नहीं है। इस मौके पर सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर, नाचन से नरेश चौहान, करसोग से महेश राज, सरकाघाट से अनिल और धर्मपुर से प्रकाश, हरेंद्र सेन, केशव नायक, युकां मंडी जिलाध्यक्ष निखिल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed