फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cooperate with the administration to deal with the water crisis: Apoorva Devgan

जल संकट से निपटने में करें प्रशासन का सहयोग : अपूर्व देवगन

Mon, 21 Apr 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cooperate with the administration to deal with the water crisis: Apoorva Devgan
मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गर्मियों के मौसम में संभावित जल संकट और उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गर्मियों के दौरान लोगों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पहले से पुख्ता इंतजाम करें।
विज्ञापन

जहां जल स्रोतों में पानी की कमी की संभावना है, वहां पर जल स्रोतों की सफाई एवं मरम्मत आदि पर विशेष ध्यान दें। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्षा होने से वर्तमान समय में कहीं पर पानी की समस्या नहीं है। उपायुक्त ने अधिकारियों से सभी पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति की नियमित निगरानी करने और किसी भी शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डाॅ. मदन कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राज कुमार सैणी सहित राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, बागवानी, कृषि, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed