फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cook Corona infected in mandi distt.

धाम बनाने जा रहा बोटी संक्रमित

Mon, 07 Dec 2020 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Cook Corona infected in mandi distt.
जोगिंद्रनगर मिनी सचिवालय में कोरोना टेस्ट करवाते कर्मचारी। - फोटो : Mandi
मंडी/गोहर/लड़भड़ोल। जिला मंडी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित दो की मौत हुई है। जोगिंद्रनगर के विधायक दिल्ली जाने से पहले कोविड टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं। वह जरूरी बैठक में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

अब वह आइसोलेट हो गए हैं। थुनाग में एक शादी में धाम बनाने के लिए जा रहे दो रसोइयों के पीएचसी थुनाग में रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाए गए। इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव निकला है तथा दूसरा व्यक्ति प्राइमरी कांटेक्ट में आया है। ये दोनों व्यक्ति उपमंडल गोहर के जाच्छ क्षेत्र से संबंध रखते हैं। दोनों को वापस भेज दिया है। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि धाम बनाने वाले बोटी (रसोइया) का शादी में जाने से पहले ही टेस्ट करवाया। इससे कोरोना संक्रमण के बड़े खतरे को टालने में मदद मिली है।
विज्ञापन

बढ़ रहे मामलों के बीच नियमों की अवहेलना करने वालों पर भी प्रशासन और पुलिस ने सख्ती कर दी है। थुनाग में एक शादी में पचास से अधिक की भीड़ एकत्र करने पर आयोजकों के खिलाफ जिले में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मौके पर चालान काट कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कोरोना से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो की मौत हो गई है। मंडी जिले में सोमवार को कोरोना के 100 पॉजिटिव केस आए हैं। एएसपी बटालियन कोरोना संक्रमित निकले हैं। पधर थाने के हेड कांस्टेबल भी संक्रमित आए हैं। वहीं नेरचौक मेडिकल कॉलेज में तैनात एक चिकित्सक और स्टाफ के कुछ सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शादी में गए थे विधायक प्रकाश राणा
जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें सोमवार वायु मार्ग से दिल्ली में जरूरी मीटिंग में जाना था। इसकी वजह से रविवार को उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया, जोकि फ्लाइट नियमों के अनुसार जरूरी है। इसमें वह पॉजिटिव निकले हैं। पिछले ही सप्ताह उन्होंने एक शादी समारोह में भी भाग लिया था। हालांकि उन्हें कोई भी लक्षण नहीं है। वह 15 दिन होम आइसोलेट रहेंगे। उन्होंने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने की अपील की है।

...
करसोग और चच्योट से मृतक
चच्योट के सैंज निवासी 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। वह अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। इन्हें श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तीन दिसंबर को दाखिल किया गया था। सोमवार सुबह मृत्यु हो गई है। वहीं अलसिंडी, करसोग के 72 वर्षीय वृद्ध ने भी संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। उन्हें पांच दिसंबर को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed