फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Contribute to social welfare as well: Chauhan

समाज कल्याण में भी दें योगदान : चौहान

Tue, 14 Jul 2026 04:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:32 AM IST
विज्ञापन
Contribute to social welfare as well: Chauhan
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में नए शैक्षणिक सत्र के तहत बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और जिम्मेदार छात्र जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रकाश चौहान ने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों से अध्ययन के प्रति ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक के रूप में स्वयं के साथ समाज के विकास में भी सकारात्मक योगदान देना है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार ने प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष धर्म चंद, प्रोफेसर मंजूबाला सहित कॉलेज का शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed