फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Contractors should accelerate construction work: Anil

निर्माण कार्य में तेजी लाएं ठेकेदार : अनिल

Wed, 24 Jun 2026 05:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Contractors should accelerate construction work: Anil
कोटली के कून का तर में पुल निर्माण काय जायजा लेते सदर विधायक अनिल शर्मा व अन्य अ​धिकारीगण। संवा
कोटली (मंडी)। सदर मंडी के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय कोटली और सिविल अस्पताल कोटली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक और निर्माण कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चल रहे सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि कौन-कौन से भवन कब तक बनकर तैयार हो जाएंगे और किन परियोजनाओं में बजट की कमी आ रही है। विधायक ने मौके पर ही संबंधित ठेकेदारों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए काम में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। जब विधायक निर्माणाधीन सिविल अस्पताल भवन का निरीक्षण कर रहे थे तो अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेखर कपूर भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। बीएमओ ने अस्पताल की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भवन निर्माण में कुछ आवश्यक परिवर्तनों के बारे में विधायक को अवगत कराया और उन पर अमल करने का आग्रह किया। इस पर विधायक ने सकारात्मक रुख दिखाया। इसके बाद विधायक ने कोटली कॉलेज का रुख किया और वहां कॉलेज स्टाफ से नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निर्माणाधीन कून का तर वैली ब्रिज का निरीक्षण भी किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा, एसडीओ चुन्नीलाल आजाद, लितेश गुलेरिया, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed