{"_id":"69c525817796350e0d08bbab","slug":"consumers-clashed-with-each-other-to-get-gas-cylinders-and-also-had-disputes-with-operators-mandi-news-c-90-1-mnd1023-190519-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गैस सिलिंडर लेने के लिए आपस में उलझ गए उपभोक्ता, संचालकों से भी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गैस सिलिंडर लेने के लिए आपस में उलझ गए उपभोक्ता, संचालकों से भी विवाद
Fri, 27 Mar 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 27 Mar 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर के लक्ष्मी बाजार में गैस सिलिंडर हासिल करने के लिए उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़। स्रो
नियमित गैस आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं ने विभाग के विरुद्ध खोला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में रसोई गैस हासिल करने के लिए उपभोक्ता भी आपस में उलझ पड़े। इसके अलावा गैस की गाड़ी में मौजूद संचालकों से भी विवाद हो गया। आरोप है कि शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बुकिंग के बाद भी आपूर्ति करने में कर्मचारी आनाकानी कर रहे हैं। वहीं, आसपास के लोगों को शहर में गैस की आपूर्ति करने से उपभोक्ताओं ने एतराज जताया।
शहरी क्षेत्र में नियमित गैस की आपूर्ति न होने से वीरवार को उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोला। इस दौरान गुस्साए उपभोक्ताओं ने मौके पर मौजूद गैस आपूर्ति के कर्मचारियों से भी कहासुनी हो गई।
वीरवार को शहर के लक्ष्मी बाजार और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी गैस सिलिंडर की गाड़ियों को देखकर उपभोक्ताओं की भीड़ फिर टूट पड़ी। इस दौरान उपभोक्ताओं और गैस कर्मियों की गहमागहमी के बीच 300 से अधिक गैस सिलिंडर वितरित किए। शहर की आरंभ सीमा लक्ष्मी बाजार में सौ से अधिक उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित किए। बावजूद इसके काफी उपभोक्ता मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन
बाक्स:
औचक निरीक्षण कर गैस सिलिंडर की जमाखोरी का जायजा विभाग की टीम ले रही है। पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें भारी जुर्माना और सजा का भी प्रावधान है।
-केसी पुरी, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले