फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Construction of building stopped in Daundhi without map pass

Mandi News: दौंधी में बिना नक्शा पास भवन का निर्माण रोका

Thu, 30 Jan 2025 03:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 03:55 PM IST
विज्ञापन
Construction of building stopped in Daundhi without map pass
नगर निगम ने शिकायत के बाद की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के दौंधी वार्ड में बिना नक्शा भवन का निर्माण कर रहे भवन मालिक को नगर निगम ने नोटिस भेज काम रुकवा दिया है। उक्त भवन मालिक के खिलाफ पड़ोसी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद एमसी की टीम मौके पर पहुंची तो भवन मालिक निर्माण कार्य की मंजूरी संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाया था।

इस दौरान टीम ने काम बंद करवा दिया है। नगर निगम परिधि क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य के लिए नक्शा पास करवाना अनिवार्य किया है। इससे पहले शहर में अवैध तरीके और बिना नक्शा पास करवाए भवन निर्माण पर निगम 305 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। इनकी नगर निगम के आयुक्त कोर्ट में सुनवाई चल रही है। नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि उक्त वार्ड में बिना नक्शा पास भवन निर्माण करने पर नोटिस देकर काम रुकवा दिया गया है। अगर कोई भवन मालिक भवन निर्माण करना चाहता है तो नियमों के अनुसार उसे निगम कार्यालय से मंजूरी लेना जरूरी है। इसके लिए नक्शा पास करवाना होगा। निगम परिधि क्षेत्र में नियमों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed