{"_id":"68a70edd8fefd6e5220e3cc1","slug":"construction-and-repair-work-will-start-soon-on-29-schools-damaged-in-the-disaster-mandi-news-c-90-1-mnd1001-166664-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदा में क्षतिग्रस्त 29 स्कूलों जल्द शुरू होंगे निर्माण और मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदा में क्षतिग्रस्त 29 स्कूलों जल्द शुरू होंगे निर्माण और मरम्मत कार्य
Fri, 22 Aug 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
मंडी। जिले में प्राकृतिक आपदा से पूरी तरह तबाह या क्षतिग्रस्त हुए 29 शिक्षण संस्थानों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्य जल्द शुरू होने जा रहे हैं। सरकार ने इन स्कूलों के लिए करीब चार करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है, जो शिक्षा विभाग के खाते में पहुंच चुका है।
विभाग जल्द ही राशि का वितरण कर प्रभावित स्कूलों में निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू करेगा। वहीं, अन्य क्षतिग्रस्त स्कूलों के लिए भी बजट शीघ्र जारी किया जाएगा। जून से अब तक मंडी जिला में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 300 स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 185 प्राथमिक और मध्य विद्यालय, जबकि शेष उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने सरकार को जो प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी थी, उसमें 29 स्कूलों को पूरी तरह तबाह या अधिक क्षतिग्रस्त श्रेणी में रखा गया है। इनमें से सबसे अधिक 22 स्कूल सराज क्षेत्र के हैं। हाल ही में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सराज दौरे के दौरान प्रभावित स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रदेश भर में आपदा के चलते करीब 500 स्कूल भवन प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 109 स्कूल पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह क्षतिग्रस्त या अधिक नुकसान वाले स्कूलों के भवनों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए सरकार ने करीब चार करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही इन स्कूलों में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -यशवीर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा, मंडी