फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress's focus on the market, preparation for election conch sound with big rally

Mandi News: कांग्रेस का मंडी पर फोकस, बड़ी रैली से चुनावी शंखनाद की तैयारी

Wed, 17 Apr 2024 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Congress's focus on the market, preparation for election conch sound with big rally
मंडी। लोकसभा चुनाव में हॉट सीट मंडी पर कांग्रेस का फोकस है। कांग्रेस मंडी में बड़ी रैली का आयोजन कर चुनावी शंखनाद करने की तैयारी में है। इसी सप्ताह रैली को करवाने को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

मंडी में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह शक्ति प्रदर्शन के बहाने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में लगी हुई है।
विज्ञापन

रैली में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भुनाने के साथ इन्हें जनता के बीच रखा जाएगा, जबकि केंद्र सरकार को घेरने के साथ कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया जाएगा। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस रूठों को भी मनाने में लगी हुई है। इसी के साथ कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है, ताकि कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके और धरातल पर मजबूती हो। कांग्रेस ने मंडी से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर दाव खेला है। इस दाव को सटीक बैठाने के लिए अब कांग्रेस संगठन समेत कांग्रेस सरकार ने कसरत करना शुरू कर दी है। फिलहाल चुनावी प्रचार में पिछड़ी कांग्रेस को यह बड़ी रैली संजीवनी से कम नहीं होगी। इस रैली के बाद भाजपा की तरह कांग्रेस भी चुनावी मैदान में सक्रिय नजर आएगी और हिमाचल की ठंडी फिजाओं में गर्माहट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में फिलहाल दो ही सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी तय कर पाई है, जबकि अन्य दो सीटों पर चुनावी चेहरे साफ नहीं हो पाए हैं। लंबी माथापच्ची के साथ मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह के नाम पर मुहर लगी है। यहां भाजपा ने बालीवुड क्वीन कंगना को चुनावी रण में उतारा है। ऐसे में ऐन मौके पर कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह के बजाए युवा चेहरे विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। कंगना और विक्रमादित्य सिंह अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं।

बॉक्स
लोस चुनाव को लेकर बल्ह ब्लॉक कांग्रेस की बैठक हो चुकी है। अब बल्ह हलके के पांचों जोन की बैठक होगी। दूसरे हलकों में जाकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी। सीएम, डिप्टी सीएम व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से समय मिलने पर मंडी में बड़ी रैली होगी। हाल फिलहाल में बड़ी रैली करवाने को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
-प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री और अध्यक्ष मंडी जिला कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed