Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress resolves to strengthen its organization in Seraj

Mandi News: सराज में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Sat, 14 Nov 2026 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Congress resolves to strengthen its organization in Seraj
चंपा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन के लिए काम करने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी एकजुटता बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की है। सराज कांग्रेस कमेटी की मेजबानी में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर पार्टी हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

सराज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने कहा कि सराज कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनावों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को कड़ी राजनीतिक चुनौती देने के लिए तैयार है। जिला महासचिव संत राम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के साथ-साथ वन अधिकार कानून के प्रावधानों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं मंडी जिला प्रभारी बलविंदर बब्लू, प्रदेश अनुसूचित जाति अध्यक्ष नरेश चौहान, पूर्व प्रत्याशी महेश राज सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed