{"_id":"62794cd09916d82c952430b5","slug":"congress-performance-in-paper-leak-cases-mandi-news-sml4083015148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामलों में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामलों में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडी में सदर ब्लॉक कांग्रेस पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर एडीसी को ज्ञापन देते हुए।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/सुंदरनगर/नेरचौक (मंडी)। प्रदेश में जेओए और पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए। रैलियां भी निकाली गईं और जिले के सभी खंडों में कांग्रेस ने संबंधित एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
मांग उठाई कि परीक्षाओं की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। मंडी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सेन की अध्यक्षता में एडीसी मंडी जतिन लाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें जेओए और पुलिस भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होने की जांच मांगी।
सुंदरनगर में धरने की अगुवाई पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने की। इस दौरान सुंदरनगर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान नारेबाजी भी की। इस मौके पर तहसीलदार के माध्यम से कांग्रेस सदस्यों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उधर, नेरचौक में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की अगुवाई में एक रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन
रैली भंगरोटू से लेकर नेरचौक तक निकाली गई। पधर में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने की। एसडीएम संजीत सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। सरकाघाट में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव और जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रिंकू चंदेल की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संवाद
...
जोगिंद्रनगर में लघु सचिवालय में दिया धरना
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पेपर लीक मामलों में जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस ने लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश धरवाल और पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विशाल शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पेपर लीक मामलों की जांच सीबीआई से करवाई जाए। इसमें दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। संवाद