फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress pays tribute to Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary

Mandi News: पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 28 May 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress pays tribute to Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary
गांधी भवन में आयोजित बैठक में नेताओं ने याद किया नेहरू के योगदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को गांधी भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए हेमराज ठाकुर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1920 के असहयोग आंदोलन, 1930 के सविनय अवज्ञा आंदोलन और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा कई बार जेल भी गए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और अपने 17 वर्षों के कार्यकाल में देश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं। पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश के विकास को नई दिशा मिली। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह के कारण बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ के नाम से पुकारते थे।
इस अवसर पर अनिल सेन, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र, दीपक पठानिया, प्रकाश कश्यप, संजय शर्मा, महेश, रामलाल और उपेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed