फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress pays tribute on Virbhadra Singh's death anniversary

Mandi News: वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Thu, 09 Jul 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congress pays tribute on Virbhadra Singh's death anniversary
कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/पंडोह/सुंदरनगर/गोहर/। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को मंडी जिले के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। मंडी, पंडोह और सुंदरनगर में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन व प्रदेश के विकास में योगदान को याद किया।
पंडोह में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि उनका जनसेवा का दृष्टिकोण आज भी प्रेरणा देता है। इस अवसर पर बदार जोन कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, टेक चंद, नगिना ठाकुर, गोपाल ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलकर जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंडी के गांधी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, हेमराज ठाकुर, अनिल सेन, भूप सिंह, तोष कुमार, रविंद्र, रमेश ठाकुर, गीतांजलि, उपेंद्र शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि वीरभद्र सिंह का योगदान प्रदेश के सर्वांगीण विकास में हमेशा याद रखा जाएगा। सभा में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह, पूर्व अध्यक्ष हेमंत शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र गोल्डी, हेमचंद शर्मा, पूर्व पार्षद राम सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नाचन विधानसभा क्षेत्र में बासा विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े संस्मरण साझा किए। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, नाचन कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed