फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress is lying on MNREGA: Nanda

मनरेगा पर झूठ बोल रही कांग्रेस : नंदा

Mon, 28 Apr 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Congress is lying on MNREGA: Nanda
मंडी। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि मनरेगा को लेकर कांग्रेस झूठ फैला रही है। अगर हिमाचल प्रदेश में मनरेगा के काम ठप हैं तो उसके लिए केवल मात्र सुक्खू सरकार जिम्मेदार है। मनरेगा को लेकर प्रदेश में कांग्रेस के मंत्री भी झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार बताए कि क्या 11 दिसंबर 2024, 7 जनवरी 2025, 27 फरवरी 2025 और 25 मार्च 2025 को केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के खजाने में मनरेगा के तहत 25 करोड़ नहीं भेजे गए थे। क्या वित्त वर्ष 2024 एवं 2025 में मनरेगा के 414 करोड़ नहीं आए। अगर मनरेगा की बकाया राशि हिमाचल प्रदेश के खजाने में नहीं आई तो उसके लिए क्या कांग्रेस सरकार जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन

मनरेगा के अंतर्गत अगर पूरे देश की बात करें तो 75 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करती है और 25 प्रतिशत प्रदेश सरकार। शायद कांग्रेस सरकार यह भूल गई होगी कि हिमाचल प्रदेश में 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करती है और केवल 10 प्रतिशत खर्च वर्तमान हिमाचल सरकार। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की किसी भी योजना का पैसा नहीं रोका है। इस मौके पर प्रशांत वीरेंद्र आर्य एवं कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed