फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress has so far added 3 lakh members in the digital campaign

डिजिटल अभियान में अब तक कांग्रेस ने जोड़े 3 लाख सदस्य

Sun, 06 Mar 2022 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Congress has so far added 3 lakh members in the digital campaign
सुंदरनगर में प्रेस वार्ता को संबोधित करती हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पीठासीन अधिकारी दीपा - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पीठासीन अधिकारी दीपा दास मुंशी का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में चल रहे डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत अब तक 3 लाख सदस्यों को जोड़ा जा चुका है। सदस्यता किसी भी तरह से फेक (फर्जी) न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्वालिटी में विश्वास रखती है क्वांटिटी पर नहीं। सदस्यता अभियान में युवा और महिला वर्ग बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। सुंदरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में दीपा दास मुंशी के साथ मौजूद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा नेताओं पर कई हमले किए।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में उपचुनाव में हार के बाद भाजपा बौखलाहट में है। सदन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जिस तरह बयानबाजी की जा रही है इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा नेताओं को भाषा पर संयम बरतने की सलाह दी है। कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। हर कार्यकर्ता को अपना पक्ष रखने का अधिकार है। कुलदीप राठौर ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत का भी दावा किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सोहन लाल ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, ब्रह्मदास चौहान और हीरापाल ठाकुर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed