फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress captured Nagar Panchayat Karsog, Savita Gupta became the president

Mandi News: नगर पंचायत करसोग पर कांग्रेस का कब्जा, सविता गुप्ता बनीं अध्यक्ष

Thu, 09 Mar 2023 05:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 09 Mar 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Congress captured Nagar Panchayat Karsog, Savita Gupta became the president
सविता गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्षा करसोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस समर्थित सविता गुप्ता को निर्विरोध नगर पंचायत का अध्यक्ष चुना गया।
गौरतलब है कि नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सीमा गुप्ता के खिलाफ 25 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था। इसके बाद नगर पंचायत के नया अध्यक्ष चुने जाने के लिए चुनाव करवाया गया। इसमें केवल सविता गुप्ता ने ही नामांकन किया। इसके चलते सर्वसम्मति से नगर पंचायत के नए अध्यक्ष का चुनाव हो गया। एसडीएम ओमकांत ठाकुर ने बताया कि सविता गुप्ता को नगर पंचायत का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया हैं। अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बारे में डीसी मंडी को सूचना भेज दी है।
इससे पहले नगर पंचायत करसोग में सात मार्च को अध्यक्ष के लिए चुनाव होना था। उस दिन कोरम पूरा न होने से बैठक को स्थगित कर दिया था। ऐसे में एसडीएम ने तीन दिन बाद फिर से बैठक रखी थी। इसमें कोरम पूरा होने की जरूरत नहीं थी। बता दें कि नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सीमा गुप्ता के खिलाफ 4 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जो 25 फरवरी को पास हुआ। इसके बाद मामले को कार्रवाई के लिए डीसी को भेजा था। नगर पंचायत में सात वार्ड हैं। इसमें से 4 वार्ड सदस्यों ने कांग्रेस समर्थित सविता गुप्ता को नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में समर्थन दिया, वहीं तीन सदस्य बैठक में भाग नहीं लिया। ऐसे में नगर पंचायत में व्यवस्था परिवर्तन हो गया है।
विज्ञापन

सविता गुप्ता ने कहा कि करसोग नगर पंचायत का मिलजुलकर विकास किया जाएगा। उनका कहना है कि नगर पंचायत परिधि में लोगों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए पक्की नालियों समेत सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed