फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Confidence in Congress government formed on the basis of false guarantees has been lost: Bindal

झूठी गारंटियों के सहारे बनी कांग्रेस सरकार से उठा भरोसा : बिंदल

Mon, 29 Dec 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Confidence in Congress government formed on the basis of false guarantees has been lost: Bindal
गोहर (मंडी)। प्रदेश में झूठी गारंटियों के सहारे बनी कांग्रेस सरकार से लोगों का भरोसा उठ गया है। प्रदेश में सुशासन के बजाय अराजकता का माहौल बना है। नालागढ़ गैंगवार और ऊना की घटनाएं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।
विज्ञापन


चैलचौक में आयोजित नाचन भाजपा मंडल की संयुक्त बैठक में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। सरकारी संस्थानों को बंद कर विभागों में खाली पदों को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने बूथ से लेकर ग्राम केंद्र तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आज हिमाचल के लिए हर्ष और संतोष का दिन है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आपदा प्रभावित हिमाचल के लोगों के लिए 601 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत राशि प्रदेश सरकार को प्रेषित की है। यह राशि आपदा के कारण हुए भारी नुकसान की भरपाई और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं विकास कार्यों को तेज गति देने में सहायक सिद्ध होगी। डॉ. बिंदल ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आपदा पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed