फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Conducted physical verification of the EVM warehouse.

Mandi News: ईवीएम वेयरहाउस का किया भौतिक सत्यापन

Sat, 27 Jun 2026 04:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 04:24 AM IST
विज्ञापन
Conducted physical verification of the EVM warehouse.
मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरुसिमर सिंह ने भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन कर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी प्रणाली की रिकॉर्डिंग की भी बारीकी से जांच की और मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस की वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा एवं चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था को निरंतर इसी प्रकार चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि संजय शर्मा, भाजपा के प्रतिनिधि कर्णवीर सिंह कौंडल के अलावा निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा सहित विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed