फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Committees should complete the paper formalities of ten biswa land in the name of the deity: Shivpal

देवता के नाम दस बिस्वा जमीन की कागजी औपचारिकताएं पूरी करें कमेटियां : शिवपाल

Sun, 10 Dec 2023 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Committees should complete the paper formalities of ten biswa land in the name of the deity: Shivpal
बालीचौकी (मंडी)। सर्व देवता सेवा समिति की बैठक रविवार को जल शक्ति विभाग के बालीचौकी विश्राम गृह में हुई। जिसमें सदर मंडी, बल्ह, थुनाग, चच्योट, जंजैहली, पधर, पंडोह, थलौट इकाइयों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान शिवपाल शर्मा ने की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह का सभी देवताओं को दस बिस्वां भूमि देने पर उनका देवता समिति की ओर से आभार जताया। समस्त कारदारों को भूमि की कागजी औपचारिकता पूर्ण करने के लिए अवगत करवाया। उन्होंने कारदारों को सुझाव दिए कि देव समाज में छोटे-छोटे आपसी झगड़ों को सभी समितियां अपने स्तर पर सुलझाएं, ताकि देव समाज का अहित न हो सके। इसके अतिरिक्त दिशा निर्देश दिए गए कि नई पीढि़यों के नव युवकों को देव नीति व देव संस्कारों के बारे जानकारी दें, ताकि नई पीढ़ी अनभिज्ञ न रहे और देव संस्कृति को यथावत रखने के लिए अपना सहयोग दें। विशेष तौर पर कारदार, गुर,पुजारी और देवता के मुखिया कारकूनों को देवता संबंधी कार्य में कोई भी हलचल न हो और सूझबूझ से अपना कर्तव्य निभाए। बैठक में देव समाज को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सेवा समिति के सुरेंद्र गुलेरिया, हेम राज, तीर्थ राज, गोविंद ठाकुर, लेख राज, भीम देव, वेद राम, मोहन लाल, मस्त राम, बाला राम, किशन चंद, भगत राम, नेशर सिंह, भूमे राम, सतीश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed