फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Committee furious over shifting of Common Facility Centre

Mandi News: सह सुविधा केंद्र की शिफ्टिंग पर भड़की समिति

Sat, 03 Oct 2026 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Committee furious over shifting of Common Facility Centre
अधिसूचना रद्द न होने पर हाईवे पर उतरेंगे किसान
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में संस्थान बहाल करने की मांग पर 45वें दिन भी जारी रही क्रमिक भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को जोगिंद्रनगर से सोलन शिफ्ट करने की अधिसूचना रद्द करवाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति की क्रमिक भूख हड़ताल शनिवार को 45वें दिन भी जारी रही। समिति ने केंद्रीय आयुष विभाग को चेतावनी दी कि यदि अधिसूचना रद्द नहीं की गई तो सैकड़ों किसान हाईवे पर उतरकर आंदोलन करेंगे। शनिवार को रोपड़ी कलेहड़ू पंचायत के रविंद्र बल्याणी, नागेश कुमार, मनु और जोगिंद्रनगर के राज कुमार ने क्रमिक भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज, महासचिव अजय ठाकुर और सचिव कर्म चंद ने कहा कि संस्थान की जोगिंद्रनगर में बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संस्थान के लिए पर्याप्त जमीन, अनुकूल जलवायु और जरूरी आधारभूत ढांचा उपलब्ध है। इसके बावजूद संस्थान को दूसरे जिले में शिफ्ट करने का निर्णय क्षेत्रवासियों के साथ भेदभावपूर्ण है।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार ने कहा कि समिति का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही दिल्ली जाकर केंद्रीय आयुष मंत्रालय के समक्ष संस्थान को जोगिंद्रनगर में बनाए रखने की मांग रखेगा। इस अवसर पर रवि कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रेम, अर्जुन, सुभाष चंद, लक्की, श्याम सिंह, सोहन सिंह, जय करण और रमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed