{"_id":"63751896a05a2552900b77d2","slug":"college-classes-running-in-eight-rooms-strong-room-laboratory-and-seminar-room-mandi-news-sml42801430","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ कमरों में स्ट्रांग रूम, प्रयोगशाला और सेमीनार कक्ष चल रहीं कॉलेज की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ कमरों में स्ट्रांग रूम, प्रयोगशाला और सेमीनार कक्ष चल रहीं कॉलेज की कक्षाएं
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर कॉलेज के एक कमरे में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा चुनाव के चलते राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में स्थापित स्ट्रांग रूम के बाद विद्यार्थियों की कक्षाओं के लिए कमरों की समस्या पैदा हो गई है।
कला संकाय के दो भवनों के आठ बड़े कमरों का मशीनों को रखने के लिए अधिकरण होने के बाद अब प्रयोगशाला, सेमीनार कक्ष में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। बीसीए और जर्नलिज्म के विद्यार्थियों के अलावा कला संकाय विषय के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के लिए स्टाफ रूम में शरण दिलानी पड़ी है। करीब 2500 विद्यार्थियों वाले महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कक्षाओं के लिए कमरों की कमी पहले से ही बरकरार थी और अब मतदान केंद्रों की ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में स्ट्रॉग रूम बनाया गया है।
आठ दिसंबर मतगणना तक ईवीएम मशीनें कॉलेज के ही स्ट्रॉग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रहेंगी। ऐसे में विद्यार्थियों को कक्षाओं के लिए महाविद्यालय के सेमीनार कक्ष और प्रयोगशाला में ही पढ़ाई करनी पड़ेगी। प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेशों की पालना करते हुए महाविद्यालय के कला संकाय के दो भवनों के आठ बड़े हॉल स्ट्रांग रूम के लिए अधिकृत किए हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई न प्रभावित हो इसलिए प्रयोगशाला, स्टाफ रूम व सेमीनार कक्ष में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। कॉलेज में 22 नवंबर से अनूपुरक (सप्लीमेंटरी) परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। इग्नू की परीक्षाएं दो दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
जनवरी तक परीक्षाओं का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा भवन की व्यवस्था को लेकर भी महाविद्यालय प्रशासन चिंतित है।
बीबीए, बीसीए के अलावा विभिन्न संकायों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में सैकड़ों विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इनके लिए परीक्षा भवन की व्यवस्था को लेकर भी जद्दोजहद शुरू हो चुकी है। कॉलेज प्रचार्य ने बताया कि परीक्षा के लिए हॉल की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस बारे में सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने कहा आयोग के आदेश के बाद ही स्ट्रांग रूम कॉलेज से शिफ्ट होगा। वहीं आठ दिसंबर को कॉलेज में मतगणना होगी।