{"_id":"658ebc38d9837bca4c059055","slug":"collecting-house-tax-becomes-a-challenge-for-sundernagar-mc-mandi-news-c-90-1-ssml1045-15898-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर नगर परिषद को गृहकर वसूलना बना गले की फांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर नगर परिषद को गृहकर वसूलना बना गले की फांस
Sat, 30 Dec 2023 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुंदरनगर। संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में हजारों लोग नगर परिषद द्वारा लिए गृहकर के करोड़ों रुपये पर कुंडली जमाए बैठे हैं। गृहकर की सबसे अधिक राशि सुंदरनगर स्थित बीएसएल परियोजना प्रबंधन के पास फंसी है। बीएसएल परियोजना पर नगर परिषद का 46.46 लाख रुपये से अधिक का गृहकर बकाया है। इस वर्ष पहली अप्रैल से नवंबर तक गृहकर के रूप में नगर परिषद के पास 40 लाख रुपये ही जमा हो पाए हैं।
2022-23 में गृहकर की यह बकाया राशि 3.56 करोड़ रुपये से अधिक बनती है। गृहकर वसूली के लिए नगर परिषद ने लोगों को नोटिस थमाना शुरू कर दिया है। नगर परिषद सुंदरनगर ने विभिन्न वार्डों में रहने वाले 300 बड़े डिफाल्टर भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें सरकारी क्षेत्र में करीब दो दर्जन विभाग भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद सुंदरनगर में कुल 7,960 पंजीकृत हाउस होल्डर हैं। 2022-23 में नगर परिषद की गृहकर राशि करीब 4.64 करोड़ रुपये थी। इसमें से 2023 में 31 मार्च तक मात्र 1.8 करोड़ रुपये ही नगर परिषद के खजाने में जमा हुए। 3.56 करोड़ रुपये अभी तक बकाया हैं। कई सरकारी विभाग भी गृहकर राशि जमा करवाने में पीछे हैं। इनसब में बीबीएमबी प्रबंधन सबसे अधिक राशि के रूप में पहले पायदान पर है।
विज्ञापन
बीबीएमबी ने नगर परिषद सुंदरनगर को करीब 46.46 लाख रुपये की राशि का भुगतान करना है। अब इस देय राशि को लेने के लिए नगर परिषद ने बीएसएल प्रबंधन, सरकारी विभागों और नगर परिषद की जनता को नोटिस जारी किए हैं। इसी प्रकार से बिजली बोर्ड द्वारा नगर परिषद को करीब साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक और एमएलएसएम कॉलेज को करीब पांच लाख रुपये गृहकर के रूप में देने हैं। अन्य विभागों की गृहकर राशि भी देय है।
गृहकर वसूलने के लिए करीब 300 बड़े डिफाल्टरों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। भवन मालिक अपनी गृहकर की राशि को अविलंब जमा कराएं अन्यथा डिफाल्टरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-हितेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुंदरनगर।