{"_id":"692c8fda8629897b280b2f24","slug":"cold-weather-boosts-sales-of-heaters-and-acs-leaving-traders-happy-mandi-news-c-90-1-ssml1025-177833-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ठंड ने बढ़ा दी हीटर, एसी की सेल, कारोबारी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ठंड ने बढ़ा दी हीटर, एसी की सेल, कारोबारी खुश
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। सर्दी का मौसम शुरू होते ही हीटर, ब्लोअर, रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। नेरचौक बाजार में लोगों की मांग पर कारोबारियों ने दुकानों में हर तरह का सामान सजा दिया है।
इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में हॉट एंड कोल्ड एसी की भारी मांग है। युवा वर्ग की पहली पसंद व्हाइट कलर के गर्म हवा देने वाले ब्लोअर, रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर वूलन शर्ट, वार्मर युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। बाजार में जगह-जगह कपड़ों की सेल सजी है। अवकाश वाले दिन और सुबह सायं दूरदराज से आने वाले लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बार सर्दी के मौसम में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
...
सर्दी बढ़ने से बाजार में सिंगल रॉड हीटर और डबल रॉड हीटर मौजूद हैं। व्हाइट कलर के गर्म ब्लाेअर की मांग बहुत ज्यादा है। यह 1100 रुपये की रेंज तक बिक रहे हैं। सेट पिलर्स हीटर भी दो हजार से चार हजार तक की रेंज में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लाल सिंह, इलेक्टि्रकल कारोबारी
....
सर्दी के मौसम में इनर वूलन शर्ट की बाजार में भरमार सी आ गई है। अधिकांश युवाओं को फर वाली शर्ट पहने देखा जा सकता है। बाजारों में यह शर्ट 500 से लेकर 2500 तक रेंज में मिल रही है। कुछ लोग गर्म कंबल, रजाई और गद्दों की भी खरीदारी कर रहे हैं। कुछ मिला कर इस बार अच्छा कारोबार हो रहा है। -धर्मेंद्र कुमार, ग्राहक एवं मनोवैज्ञानिक नेरचौक मेडिकल कॉलेज
....
दुकानों में हॉट एंड कोल्ड एसी की भारी डिमांड हैं। यह चालीस हजार से 58 हजार तक बेचा जा रहा है। यह सर्दियों में गर्म हवा देकर ठंड से बचाता है। लोगों में एसी खरीदने की होड़ सी लगी है। नेरचौक बाजार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड होने से इस की मांग बढ़ी है।
-कृष्ण कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
000