फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cold store and shopping complex to be built in Balh at a cost of Rs 30 crore: Sanjeev

बल्ह में 30 करोड़ से बनेगा कोल्ड स्टोर, शॉपिंग कांप्लेक्स : संजीव

Sun, 28 Sep 2025 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cold store and shopping complex to be built in Balh at a cost of Rs 30 crore: Sanjeev
मंडी। एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि बल्ह के जरल में सब्जी मंडी के लिए भूमि आवंटित हो गई है। जल्द ही सब्जी मंडी का विधिवत रूप से शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा बल्ह में किसानों की सुविधा के लिए 30 करोड़ से कोल्ड स्टोर, शापिंग कांप्लेक्स और पेट्रोल पंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी में शनिवार को पत्रकारवार्ता में संजीव गुलेरिया ने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी पर आरोप लगाया कि वह झूठ की राजनीति कर रहे हैं। कहा कि पूर्व सरकार के जाते-जाते इंद्र सिंह गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बिना किसी जमीन के जरल में सब्जी मंडी का शिलान्यास करवा दिया। उन्होंने कहा कि इंद्र सिंह गांधी दो बार विधायक रहे हैं, लेकिन लोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बल्ह के विकास में कांग्रेस सरकार और प्रकाश चौधरी का योगदान है। रिवालसर अस्पताल के लिए बिजली आपूर्ति को ट्रांसफार्मर न होने की वजह से देरी हो रही थी। अब ट्रांसफार्मर भी लग गया है और अस्पताल भवन का शुभारंभ भी हो गया है। कहा कि अस्पताल में बेंच और फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। केवल नारेबाजी करने और भ्रम फैलाने से कार्य नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव गुलेरिया ने कहा कि इंद्र सिंह गांधी अपने दम पर शिलान्यास का एक भी पत्थर नहीं रख पाए हैं। उन्होंने जितने भी उद्घाटन किए हैं, उनका शिलान्यास पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय किया गया था। कहा कि बल्ह कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। इस अवसर पर मंडी शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल सेन, पार्षद योगराज योगा, प्रदीप शर्मा, राधेश्याम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed