{"_id":"6255b1868f96475d79692262","slug":"coal-was-laid-in-the-soil-in-saraj-instructions-were-given-for-uprooting-and-then-taring-mandi-news-sml405515863","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराज में मिट्टी में बिछा दी तारकोल, उखाड़ कर फिर टारिंग करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराज में मिट्टी में बिछा दी तारकोल, उखाड़ कर फिर टारिंग करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
सराज घाटी की कुलथनी-लंबाथाच सड़क पर हुई टारिंग उखाड़ कर गुणवत्ता की जांच करते विभागीय अधिकारी।
- फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की कुलथनी-लंबाथाच सड़क की टारिंग रोकने के आदेश के बाद भी मंगलवार को काम जारी रखने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के जेई और ठेकेदार का घेराव कर दिया।
सूचना मिलते ही एक्सईएन भी मौके पर पहुंचे और काम बंद करवाया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में पंचायत बागाचनौगी प्रधान लाहुली देवी, हेम सिंह, पवन कुमार, देशराज, भूप सिंह, शिवलाल, खूबेराम और ठाकुरदास ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर टारिंग की जा रही है।
टारिंग में सभी मानकों को ताक पर रखा जा रहा है। मिट्टी पर ही तारकोल बिछाई जा रही है। ऐसे में जनता के धन की बरबादी की जा रही है। हालात का जायजा लेने पहुंचे एक्सईएन के सामने ग्रामीणों ने टारिंग उखाड़ी और कहा कि मिट्टी के ऊपर ही तारकोल डाल दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद एक्सईएन ने 200 मीटर पैच को पुन: उखाड़ कर टारिंग करने के निर्देश ठेकेदार को दिए। साथ ही चेताया कि गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई होगी। बता दें कि 25 किमी लंबे मार्ग पर टारिंग की जा रही है। सोमवार को शिकायतों पर लोनिवि के अधिकारियों ने काम बंद करने के आदेश दिए थे लेकिन मंगलवार को काम फिर शुरू कर दिया।
....
लोगों की शिकायत पर निरीक्षण किया गया है। कुछ स्थानों पर मापदंडों के साथ कार्य नहीं हुआ है। करीब दो सौ मीटर टारिंग को उखाड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता को लेकर समझौता नहीं होगा। यदि अब कोताही हुई तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
-बलवीर ठाकुर, अधिशासी अभियंता