फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Co-observer met Congress workers, took their pulse

Mandi News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले सह पर्यवेक्षक, टटोली नब्ज

Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Co-observer met Congress workers, took their pulse
मंडी में कांग्रेस पार्टी की आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्त्रोत- संगठन - फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
मंडी। झारखंड राज्य के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं संगठन सृजन अभियान जिला मंडी के सह पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने सर्किट हाउस मंडी में शुक्रवार को व्यक्तिगत और समूह दोनों स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी नब्ज टटोलने की कोशिश की।
विज्ञापन

दिनभर कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर से लेकर जिला संगठन तक की स्थिति, चुनौतियों और आगामी रणनीति को खुलकर सामने रखा। वह मुख्य तौर पर मंडी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर उचित उम्मीदवार के पैनल बनाने के लिए मंडी पहुंचे हैं। इससे पहले जिलेभर की संयुक्त बैठक में सह पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

केंद्रीय संगठन के निर्देशों के बारे में बताया। कहा कि सभी मिलजुल कर चलें और संगठन मजबूत करें। सभी का लक्ष्य एक ही है। अपने को पीछे छाेड़कर पार्टी को आगे रखें। राहुल गांधी के निर्देश के अनुसार सभी कार्य करें। बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने संगठन में संवाद को और मजबूत करने, बूथ प्रबंधन को धार देने और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क को बढ़ाने जैसे सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार उपस्थिति बनाए रखें ताकि आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed