{"_id":"67a64e7733c545cc0c042e9a","slug":"cms-assurance-will-visit-the-market-soon-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147291-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीएम का आश्वासन, शीघ्र करेंगे मंडी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीएम का आश्वासन, शीघ्र करेंगे मंडी का दौरा
विज्ञापन
शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलते सराज कांग्रेस के नेता जगदीश रेड्डी।
थुनाग (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह जल्द ही मंडी जिले का दौरा करेंगे और इस दौरान सराज भी आएंगे। उन्होंने यह आश्वासन शुक्रवार को सराज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी के नेतृत्व में मिलने आए कार्यकर्ताओं को दिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास कर रही है। सराज में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से जगदीश रेड्डी को सरकार में उचित स्थान देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदीश रेड्डी के साथ उनका पुराना परिचय है। यूथ कांग्रेस के समय के साथी हैं। जल्द जगदीश रेड्डी को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सराज के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर शिमला में मुलाकात की। बालीचौकी में श्रमिक कल्याण बोर्ड का कार्यालय तथा जंजैहली में एपीएमसी की सब्जी मंडी स्वीकृत करने पर आभार जताया। सराज कांग्रेस के नेता जगदीश रेड्डी ने मुख्यमंत्री को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। संवाद