फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CM's announcement to shift Atal University shocked everyone, protests started

Mandi News: सीएम की अटल विवि को शिफ्ट करने की घोषणा ने चौंकाया, विरोध शुरू

Sun, 17 Aug 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
CM's announcement to shift Atal University shocked everyone, protests started
मंडी। सरकाघाट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सीएम सुखविंद्र सिंह खुक्खू ने अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय को नेरचौक से सरकाघाट के लिए शिफ्ट करने की घोषणा कर सबको चौंका दिया। घोषणा के बाद विरोध शुरू हो गया है। मेडिकल विवि को पहले ही बल्ह से सुंदरनगर स्थानांतरित करने के लिए भारी विरोध हुआ था।
विज्ञापन

अब सरकाघाट शिफ्ट करने के निर्णय पर बल्ह भाजपा ने विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस में अंदरखाते खलबली मची हुई है। सरकाघाट में कांग्रेस को विस चुनाव में जीत नहीं मिल पाई है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन सरकाघाट विस क्षेत्र में कमजाेर रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी हैं। अब सरकाघाट में कांग्रेस में नई जान फूंकने का काम किया जा रहा है। मंच से पवन ठाकुर का नाम लेकर उनकी ओर से बताई गई सभी मांगों को सीएम ने पूरा करते हुए घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन

सरकाघाट विस क्षेत्र सांसद कंगना रणौत का गृह क्षेत्र है। ऐसे में कांग्रेस ने यहां बड़ा तोहफा देकर एक साथ कई हितों को साधने का प्रयास किया है। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने घोषणा का विरोध किया है। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने चुपी साध ली है। अंदरखाते बल्ह कांग्रेस के कार्यकर्ता इस निर्णय से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

एक तीर से दो निशाने

सरकाघाट के साथ लगता भोरंज विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर जिले का इलाका है। आने वाले समय में सरकाघाट में यदि जमीन उपलब्ध नहीं होती है तो यह विवि सीएम के गृह जिला में भी जा सकता है। यदि सरकाघाट और हमीरपुर जिले की सीमा पर भी यह विवि स्थापित होती है तो दोनों ही जिलों को इसका फायदा मिलेगा। इस तरह सीएम ने इस घोषणा में एक तीर से दो निशाने लगाने का कार्य किया है।

...

नेरचौक को मेडिकल कॉलेज मिलने के बाद मेडिकल यूनिवर्सिटी मिली थी। इसमें तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह व तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का योगदान है। विवि शिफ्ट करने के बारे में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात की जाएगी। अगर वह नहीं मानेंगे तो जनता के अनुरूप आगामी कार्रवाई करेंगे। -प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बल्ह

....

मेडिकल विश्वविद्यालय को शिफ्ट करना दुर्भावनापूर्ण निर्णय है। यह बल्ह के साथ अन्याय है। इसे किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। राजनीति के कारण इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से कई किलोमीटर दूर मेडिकल विवि का कोई औचित्य नहीं बनता है।

-इंद्र सिंह गांधी, विधायक बल्ह विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed