{"_id":"68ed3994c1413311930741e6","slug":"cm-sukhu-will-come-to-mandi-again-today-after-three-days-mandi-news-c-90-1-ssml1045-172965-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीन दिन बाद आज फिर मंडी आएंगे सीएम सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीन दिन बाद आज फिर मंडी आएंगे सीएम सुक्खू
Mon, 13 Oct 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन दिन के बाद फिर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी आ रहे हैं। भाजपा में जारी खींचतान के बीच मंगलवार को सीएम मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह मेडिकल कॉलेज छात्रों के वार्षिक समारोह आइरिस की अध्यक्षता करेंगे।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री 14 अक्तूबर दोपहर बाद 12:20 बजे श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नेरचौक परिसर में पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री राज्य दाई प्रशिक्षण केंद्र (स्टेट मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट), व्यापक स्तनपान प्रबंधन केंद्र (कंप्रिहेंसिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सिस्टम), पोषण पुनर्वास केंद्र (न्यूट्रिशनल री-हेबिलिटेशन सेंटर) तथा एंडोस्कोपी सुविधा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का शिलान्यास भी करेंगे।
इसके उपरांत ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नेरचौक के छात्रों के वार्षिक समारोह आइरिस-2025 की अध्यक्षता करेंगे। समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री वापस शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे। बता दें कि बीते शनिवार को सीएम सुक्खू करसोग विस क्षेत्र के दौरे पर थे। वहां उन्होंने 188 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए थे। जनसभा पर उनके निशाने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रहे थे।