{"_id":"677d6b06aff20baf7a0133a7","slug":"cm-should-take-action-on-the-performance-of-football-association-tiwari-mandi-news-r-399-1-sml1021-245944-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल संघ की कारगुजारी पर सीएम करें कार्रवाई : तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल संघ की कारगुजारी पर सीएम करें कार्रवाई : तिवारी
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश फुटबाल वेलफेयर एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ पर खिलाड़ियों के चयन और एक साल से कार्यकारिणी न बनाने को लेकर सवाल उठाए हैं। वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव केएम तिवारी ने प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ पर काफी समय से धन के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। एक साल बाद भी संघ में सचिव और कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है।
गोवा में महिला फुटबाल खिलाड़ियों से छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोपों पर एक साल पहले सचिव को अखिल भारतीय फुटबाल संघ ने निष्कासित कर दिया था। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू अभी तक उनके स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को मनोनीत नहीं कर पाए हैं। कहा कि अध्यक्ष को फुटबाल के बारे में कोई ज्ञान नहीं है।
इस कारण प्रदेश में फुटबाल खिलाड़ियों का मनोबल गिर रहा है। हाल ही में आयोजित संतोष ट्रॉफी में भी हिमाचल की टीम दर्जनों गोल खाकर लौटी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ की कारगुजारी पर तत्काल संज्ञान लिया जाए। उन्होंने फुटबाल संघ को भंग कर इसकी कमान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को सौंपने की मांग की है।
विज्ञापन
पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रही टीम : नरेश राणा
हिमाचल फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश राणा ने वेलफेयर एसोसिएशन के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वर्तमान में ट्रायल और कैंप लगाने के बाद ही टीम का चयन किया जा रहा है। पहले के मुकाबले टीम अब अच्छा कर रही हैं। फुटबाल संघ के सचिव अभी तक दीपक शर्मा ही हैं। उन पर लगाए आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं। कार्यकारिणी कब बनेगी, अध्यक्ष ही बता पाएंगे। उधर, अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू से संपर्क नहीं हो पाया।
0000