{"_id":"60b66e248ebc3e7fd658f528","slug":"cm-s-wife-distributed-ration-in-saraj-mandi-news-sml372236393","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की पत्नी ने सराज में बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की पत्नी ने सराज में बांटा राशन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने मंगलवार को सराज विस क्षेत्र के थुनाग, बगस्याड, केलोधार, बाड़ा, प्रवाड़ा और सरोआ में कोरोना मरीजों को राशन बांटा और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का हाल जाना।
उन्होंने लोगों से कोविड को लेकर सरकार की एसओपी का पालन करने के दिशा-निर्देश दिए। डॉ. साधना के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और मंडल भाजपा के नेताओं में सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर सहयोग दिया। केलोधार पहुंचने पर डॉ. साधना ठाकुर ने स्थानीय लोगों की कुछ समय समस्याएं भी सुनीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना के खात्मे को लेकर लड़ाई लड़ रही है। इसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। अनलॉक की तरफ सरकार योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। साधना ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के लोगों को देवी देवताओं का भरपूर आशीर्वाद है। इससे हिमाचल वासी कोरोना से जल्द जंग जीतेंगे। संवाद