{"_id":"68a0d78eac196feb9b010bf5","slug":"cm-hoisted-the-tricolor-amidst-rain-took-the-salute-of-the-march-past-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166046-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीएम ने बारिश के बीच फहराया तिरंगा, मार्चपास्ट की ली सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीएम ने बारिश के बीच फहराया तिरंगा, मार्चपास्ट की ली सलामी
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में बारिश के बीच शुक्रवार को राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्यातिथि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। लोग छाता लेकर आयोजन स्थल पर डटे रहे। परेड में शामिल जवानों के साथ दर्शकों का जोश कम नहीं हुआ।
बारिश के बीच पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस, तृतीय भारत रिजर्व बटालियन पंडोह, जिला मंडी पुलिस, यातायात पुलिस, पूर्व सैनिक लीग और होमगार्ड बैंड की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट निकाला। पुलिस उपअधीक्षक उमेश्वर राणा ने परेड का नेतृत्व किया। इस पर महिला होमगार्ड की टुकड़ी रेस्क्यू से जुड़े उपकरणों के साथ पहली बार शामिल हुई। एसडीआरएफ और महिला होमगार्ड की टीम ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन का भी शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव के कारण प्रदेश में आपदा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रदेश को भारी नुकसान हो रहा है। विशेषकर जिला मंडी में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। बावजूद राज्य को अभी तक केंद्र से कोई वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सहायता प्रदान के लिए राज्य सरकार अपने संसाधनों से 360.42 करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सरकाघाट के जगन्नाथ ने मुख्यमंत्री को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने परेड और सांस्कृतिक दलों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर, सुरेश कुमार, रंजीत राणा, दलीप ठाकुर, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव और प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
...
हिमभोग आटा, दलिया और हल्दी उत्पाद किए लांच
सीएम ने हिम भोग गेहूं का आटा, हिम भोग दलिया और हिम भोग हल्दी उत्पाद लांच किए। मुख्यमंत्री ने सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र के पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत विवाह अनुदान के रूप में 2-2 लाख रुपये और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के 11 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 1.5-1.5 लाख रुपये प्रदान किए।