फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cluster level federation Bada first in sale of local products

Mandi News: स्थानीय उत्पादों की बिक्री में क्लस्टर स्तरीय महासंघ बाड़ा प्रथम

Mon, 20 Oct 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 20 Oct 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
Cluster level federation Bada first in sale of local products
अनंता महासंघ सराज द्वितीय, शिव शक्ति महासंघ बालीचौकी तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन

मांडव हिम ईरा आजीविका मेले में 23 स्टॉलों पर 18 लाख की बिक्री

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। इंदिरा मार्केट मंडी में आयोजित दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला रविवार को संपन्न हो गया। पांच दिन तक चले इस मेले में लोगों ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर स्वयं सहायता समूहों का उत्साह बढ़ाया। मेले के दौरान कुल 23 स्टॉलों में 18 लाख 8 हजार 131 रुपये के विभिन्न उत्पादों की बिक्री हुई। इनमें नारी शक्ति क्लस्टर स्तरीय महासंघ बाड़ा विकास खंड गोहर ने 2 लाख 16 हजार 640 रुपये की बिक्री कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनंता क्लस्टर स्तरीय महासंघ सराज ने 1 लाख 26 हजार 810 रुपये की बिक्री कर दूसरा स्थान, जबकि शिवशक्ति क्लस्टर स्तरीय महासंघ बालीचौकी ने 1 लाख 19 हजार 860 रुपये की बिक्री के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मेले का समापन अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह मेला आपदा प्रभावित परिवारों की आजीविका को पुनर्जीवित करने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस प्रकार के आयोजन न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपरागत हस्तकला को भी सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed