फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cluster-5 won the overall trophy in Taekwondo.

Mandi News: ताइक्वांडो में क्लस्टर-5 ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Sun, 27 Sep 2026 06:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
Cluster-5 won the overall trophy in Taekwondo.
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स मीट टूर्नामेंट-2026 का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुश्ती, ताइक्वांडो और बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ताइक्वांडो में क्लस्टर-5 ने राज्य स्तर पर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। कुश्ती प्रतियोगिता में डीएवी हमीरपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में इशिता, सोनाक्षी, दृश्या, अनन्या और प्रियांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-14 बालक वर्ग में मोहम्मद आदिल, पैरिश, दीक्षित, शिव, आरव, अंशुमान, यंश, हिरदांश और अंश ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालक वर्ग में शिवम सिंह, शौर्य वीर, आशीष, रितेश, सूर्यांश, आदित्य, अनिरुद्ध, शिवांग, अनुपम, नीतिश, स्वास्तिक और अंश ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी वर्ग की बालिकाओं में हिमांगी, दीक्षिता, तनिष्का और लीपाक्षी ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 बालक वर्ग में मोहम्मद शकील, सार्थक, देवेंद्र, साहिल, हर्षित और हर्षल ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन एआरओ एचपी जोन-सी केएस गुलेरिया के दिशा-निर्देश और विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हुआ। समापन समारोह में केएस गुलेरिया मुख्यातिथि रहे। विशिष्ट अतिथि डीएवी बरमाणा की रेजिडेंशियल विंग की प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा रहीं। डीएवी बिझड़ी के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता के वेन्यू इंचार्ज दारा सिंह और उपप्रधानाचार्य आशा चौहान भी उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि केएस गुलेरिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed