{"_id":"6488ac43308a1e26ec046e3a","slug":"cloud-burst-in-sundernagars-dhanyara-panchayat-many-bighas-of-land-washed-away-mandi-news-c-19-1-sml1039-179141-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर की धनयारा पंचायत में बादल फटा, कई बीघा जमीन बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर की धनयारा पंचायत में बादल फटा, कई बीघा जमीन बही
विज्ञापन
सुंदरनगर की धनयारा पंचायत में बादल फटने से क्षतिग्रस्त गोशाला।संवाद
सभी केंद्र
दो गाड़ियां बहीं, लोगाें ने कई को बहने से बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की दुर्गम पंचायत धनयारा में मंगलवार देर शाम बादल फट गया। इसके कारण बाढ़ आने से भारी तबाही हुई। इस घटना से दोगरी, हाड़ाबोई और करला गांव के लोगों की कई बीघा जमीन बाढ़ के पानी में बह गई।
बादल फटने से दो गाड़ियां बह गईं और कुछ गाड़ियों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। बादल फटने से एक गाय की मौत भी हो गई है। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने करीब 4 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। धनयारा पंचायत की प्रधान मीरा देवी ने बताया कि मंगलवार शाम को क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई। लोगों की कई बीघा जमीन बाढ़ में बह गई है। दो गाड़ियों सहित तीन रेहड़ियां भी बह गईं। बाढ़ में फंसे 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग भी टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि रात होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। नुकसान का आकलन सुबह लगाया जाएगा।
इस मामले में खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर विवेक चौहान ने कहा कि धनयारा पंचायत में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण कई जगह लोग फंस गए। उनको घरों में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक राकेश जम्वाल ने प्रशासन को बाढ़ के कारण हुए नुकसान के प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि भी प्रभावितों की मदद के लिए एकजुटता के साथ काम कर रहे हैं।