Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   'Cleanliness warriors' felicitated at the Municipal Corporation's Town Hall

Mandi News: नगर निगम के टाउन हॉल में स्वच्छता योद्धाओं को किया सम्मानित

Thu, 05 Nov 2026 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
'Cleanliness warriors' felicitated at the Municipal Corporation's Town Hall
मस्वच्छता कर्मियों के साथ मनाई दिवाली, महापौर बोलीं- यही हैं निगम की असली रीढ़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी की ओर से टाउन हॉल में प्री-दीपावली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर को साफ-सुथरा रखने वाले स्वच्छता कर्मियों के योगदान को सराहना कर उन्हें सम्मानित किया गया।
महापौर सुमन ठाकुर ने स्वच्छता कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें निगम की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि सुबह से देर शाम तक सड़कों, गलियों और बाजारों को स्वच्छ रखने में इनका योगदान अतुलनीय है। विशेषकर कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी जब लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर आशंकित थे इन कर्मियों ने पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। किसी भी शहर की सुंदरता केवल विकास कार्यों से नहीं बल्कि इन कर्मचारियों की मेहनत और जिम्मेदारी से तय होती है। इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और उनमें अपनत्व की भावना को मजबूत करना है। साथ ही महापौर ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालकर निगम के अभियान में सहयोग दें।
विज्ञापन

समारोह के दौरान उपमहापौर जितेंद्र शर्मा, पार्षद अलकनंदा हांडा, सरिता हांडा, नर्बदा देवी, कृष्णा ठाकुर, वीरेंद्र आर्य, रजनी शर्मा, रीता देवी, सनी ईप्पन, नगर निगम आयुक्त डॉ. मदन कुमार, अतिरिक्त आयुक्त अपराजिता चंदेल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed