फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cleanliness is the basis of a healthy life: Dr. Gopal Chauhan

स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार : डॉ. गोपाल चौहान

Sun, 28 Dec 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness is the basis of a healthy life: Dr. Gopal Chauhan
करसोग (मंडी)। नागरिक चिकित्सालय करसोग परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने की। सफाई अभियान में अस्पताल के सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों के अलावा डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल की प्रशासनिक शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सफाई अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई। सफाई अभियान के दौरान अस्पताल परिसर के चारों ओर से कूड़ा कचरा और प्लास्टिक आदि इकट्ठा किया गया। साथ ही नालियों की सफाई भी की गई।
विज्ञापन


डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि हमारे जीवन में सफाई का विशेष महत्व होता है। हमारे मरीजों की लगभग आधी संख्या गंदगी से फैलने वाले रोगों की वजह से होती है। अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखने का उद्देश्य सिर्फ सफाई ही नहीं बल्कि आम लोगों और जनता को सफाई के बारे में जागरूक करना भी है। उन्होंने बताया कि हमें अपने घर, पड़ोस, कार्यालय, गांव, कस्बों, शहर और प्रदेश को स्वच्छ रखना होगा ताकि स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। स ंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed